5 मार्च 2024 - 09:40
इराक को अमेरिकी नीत अंतर्राष्ट्रीय  गठबंधन की ज़रूरत नहीं

अल-मंदलावी ने कहा कि इराक के पास मज़बूत सैन्य शक्ति है और इस देश में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बलों की कोई आवश्यकता नहीं है। अब हमें आपसी अधिकारों के सम्मान पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों की आवश्यकता है।


इराक पार्लियामेंट के उप प्रमुख "मोहसिन अल-मंदलावी", ने बगदाद में रोमानियाई राजदूत से मुलाकात के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस देश को अमेरिकी नेतृत्व वाली अंतरराष्ट्रीय गठबंधन सेना की जरूरत नहीं है।

इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, खासकर आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में विकास के तरीकों पर चर्चा की।

अल-मंदलावी ने कहा कि इराक के पास मज़बूत सैन्य शक्ति है और इस देश में अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बलों की कोई आवश्यकता नहीं है। अब हमें आपसी अधिकारों के सम्मान पर आधारित द्विपक्षीय संबंधों की आवश्यकता है।

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान, इराकी अधिकारियों ने बार-बार इस देश में विदेशी ताकतों की उपस्थिति को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया है।

इराकी प्रधान मंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने भी इस मुद्दे पर बात करते हुए इस मामले को बंद करने के सरकार के प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया है।